एक क्रूर पिता ने अपनी 6 महीने की मासूम बेटी को फर्श पर पटक दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शख्स अपनी पत्नी से नाराज था और उसके चलते ही उसने बेटी को पटक दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्थान में बारां जिले के अतरू पुलिस स्टेशन का यह मामला है, जहां मंगलवार की शाम ने शख्स को घटना को अंजाम दिया। एसएचओ रामकिशन गोदारा ने बताया कि पति और पत्नी के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था। पत्नी को डर था कि उसका पति मंगलवार को लौटकर फिर उस पर हमला बोल सकता है। इस डर के चलते वह अपने मायके चली गई थी। मंगलवार की शाम को वह लौटी थी ताकि बच्चों को भी अपने साथ ले जा सके। इस दौरान उसका एक बार फिर पति से झगड़ा शुरू हो गया क्योंकि वह बच्चों को साथ नहीं भेजना चाहता था। गोदारा ने कहा कि इसी दौरान शख्स ने पत्नी के हाथ से बच्ची को छीन लिया और उसे फर्श पर पटक दिया। बच्ची के सिर पर चोट लगी थी और तुरंत ही उसकी मौत हो गई। मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को बुखार था, इसलिए वह उसे लेने आई थी। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















