पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम केसरा में साप्ताहिक हाट बाजार में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से हाट बाजार में आए ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांच की गई। हृदय रोग और अन्य गैर संचारी रोगों से बचने ताजे हरी साग भाजी एवं फलों का सेवन करने स्वास्थ्य जागरूकता की गई। हाट बाजार क्लीनिक दल में श्रीमती ज्योति वर्मा, सुश्री नेहा सीएचओ हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर तरीघाट ,श्री तुलसी, श्री ओमप्रकाश, श्री जीवनलाल यादव आदि ने सेवाएं दीं। ज्ञात है कि हाल ही में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक हेतु विशेष ब्रांडिंग कर मोबाइल टीम हेतु वाहन की व्यवस्था जिला प्रशासन दुर्ग के निर्देशन में सीएम एचओ डॉ जी एस ठाकुर, डीएचओ डॉ मेश्राम के मार्गदर्शन मे बीएमओ डॉ आशीष शर्मा एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट द्वारा की गई है।
Previous Articleपति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान
Next Article आरोग्य के साथ-साथ आत्म विकास के लिए योग आवश्यक
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















