What's Hot

राजिंम। छुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मड़ेली में दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29,09,2021,दिन बुधवार को किया गया था,जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के हाथों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद अध्यक्षता श्रीमती लगनी अवध राम साहू जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा थे। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि ‘अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं। इन दोनों की प्राप्ति के लिए जीवन में खिलाड़ी की भावना से खेल खेलना आवश्यक है। खेलने से शरीर को बल, माँस-पेशियों को उभार, भूख को तीव्रता आलस्यहीनता तथा मलादि का शुद्धता प्राप्त होती है। खेल खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है। जीवन की जय-पराजय को आनंदपूर्ण ढंग से लेने की महत्त्वपूर्ण आदत खेल खेलने से ही आती है। खेल हमारा भरपूर मनोरंजन करते हैं। खिलाड़ी हो अथवा खेल प्रेमी दोनों को खेल के मैदान में एक अपूर्व आनंद मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन टीम को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीमती लक्ष्मी गजेंद्र ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत मड़ेली एवं उपसरपंच भीखम सिंह ठाकुर एवं इंटक ब्लांक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर,युवा नेता रोशन सेन,गोल्डन यादव,तुषार साहू,श्री अमृतलाल ठाकुर,श्री कृपाराम ध्रव,श्री कामता प्रसाद साहू,श्री दयाराम निर्मलकर,श्री भूषण लाल ठाकुर,भंगी राम नेताम, गजेंद्र सिंह ठाकुर,तेजराम निर्मलकर,जो कई वर्षों से अपने ग्राम मड़ेली में मातृ नवमी के पावन पर्व पर कबड्डी का आयोजन करवाते आ रहे हैं,समिति के सभी सदस्य गण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031