What's Hot

देवरिया। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा चलाए जा रहे कूर्मि अन्नदाता रथयात्रा विगत 27 सितंबर को 10 बजे प्रात: कुशीनगर-देवरिया सीमा पर पहुंची। रथयात्रा पहुंचते ही जिलाध्यक्ष अमित पटेल के नेतृत्व में देवरिया के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा आज देश में सबसे अधिक 80 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं, परंतु इस कृषि प्रधान देश में किसानों की हो रही उपेक्षा पर देश के राजनैतिक दल चिंतित नहीं दिखते, जिसके कारण अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा को इतना बड़ा निर्णय लेना पड़ा कि यदि किसानों की आवाज देश के नेता पार्लियामेंट में नहीं उठा सकते तो उसे हम आज गांव गली, चौराहे पर उठाने का काम कर रहे हैं। जनसभा को अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने कहा कि 127 साल पुराने संगठन के माध्यम से कमेरा समाज के उत्थान के लिए राजनैतिक दलों से इतर महासभा हर लड़ाई लडऩे को तैयार है। इन अवसरों पर महासभा के संरक्षक चौ.नरसिंह पटेल अज्ञानी, राष्ट्रीय सचिव जगदम्बा प्रसाद सिंह एडवोकेट, प्रदेश। अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सुनील पटेल, राम बदन पटेल, मानसिंह देवरिया, लल्लन चौधरी, सचिन पटेल, स्वामीनाथ पटेल, अरविंद सिंह, अध्याय प्रसाद सिंह, अवधेश पटेल, संजय सिंह सहित तमाम लोगों ने 13 नवम्बर को लखनऊ की महारैली में पहुंचने की अपील की। जगह जगह कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राम बहल पटेल ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031