रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह घने कोहरे छाये रहे। इसके बाद दोपहर बाद राजधानी के कुछ इलाके में बूंदाबादी का भी दौर रहा। मानसून अब विदाई की बेला में है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1128.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1128.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 07 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1530.1 मिमी और महासमुन्द जिले में सबसे कम 932.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 952.6 मिमी, सूरजपुर में 1275.4 मिमी, बलरामपुर में 1077.9 मिमी, जशपुर में 1131.7 मिमी, कोरिया में 1031.2 मिमी, रायपुर में 960.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1026.6 मिमी, गरियाबंद में 1080 मिमी, धमतरी में 1034.1 मिमी, बिलासपुर में 1121.3 मिमी, मुंगेली में 1134.7 मिमी, रायग? में 942.7 मिमी, जांजगीर चांपा में 1158.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1418.9 मिमी, दुर्ग में 1017.6 मिमी,कबीरधाम में 981.1 मिमी, राजनांदगांव में 1006.2 मिमी, बालोद में 947.2 मिमी, बेमेतरा में 1239.7 मिमी, बस्तर में 1162.6 मिमी, कोण्डागांव में 1128.8 मिमी, कांकेर में 1048.9 मिमी, नारायणपुर में 1302.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1244.5 मिमी, सुकमा में 1436.5 मिमी, और बीजापुर में 1262.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031