महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के समीप के ग्राम अंसुला में बुधवार को दशगात्र भोज खाने से बच्चों सहित कुछ लोगों को फूड पॉइजन हो गया है। सभी प्रभावितों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। महासमुंद कलेक्टर श्री डोमन सिंह जानकारी मिलते ही तुरंत पिथौरा पहुँचे। उन्होंने फूड पॉइजन से प्रभावित बच्चों और लोगों से बातचीत कर स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। चिकित्सकों को सभी के बेहतर उपचार करने कहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा और एसडीएम पिथौरा भी मौके पर थे। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अंसुला प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक दिलीप साहू की माताजी के निधन के बाद दोपहर दशगात्र के अवसर पर भोज करने अंसुला सहित आसपास के ग्रामीण एवं बच्चे भी शामिल हुए। भोजन के कुछ देर बाद अचानक एक के बाद एक शामिल ग्रामीण एवम बच्चों को दस्त होने लगे। कुछ को उल्टियां भी होने लगी थी। इसके बाद आनन फानन में बच्चों एवं ग्रामीणों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मिली जानकारी में भोज में फुटू (मशरूम) भी बनाया गया था। शायद इसी से फूड पॉइजनिंग की संभावना जतायी जा रही है। स्थानीय डॉक्टर उपचार में लगे है। अब तक 46 ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है इनमे 8 एडल्ट एवं बाकी सभी 6 से 8 साल उम्र के बच्चे है। इनमें कुछ दस्त एवं कुछ उल्टी होने की शिकायत थी। सभी का उपचार जारी है। सभी खतरे से बाहर है। डॉक्टरों द्वारा मरीजो को घर वापस जाने की भी अनुमति दे दी गयी है। कुछ लोग एहतियातन रुके है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम उक्त मामले में उपचार हेतु जुटी है। अभी और मरीजों के आने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिला मुख्यालय से भी डॉक्टरों की टीम पिथौरा बुलाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर पूरी स्थिति पर पिथौरा रहकर नजर रखें है। सभी बच्चों और लोगों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। ख़तरे की कोई बात नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031