हिन्दू धर्म में भगवा रंग ही क्यों, जानिए रहस्य.. | Hindu flag

कवर्धा में हुए दो समुदायों के बीच दंगे की घटना में केवल हिंदुओं पर कांग्रेस सरकार द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने के विरोध में आज भाजपा सरगुजा ने स्थानीय घड़ी चौक में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भगवा ध्वज का अपमान करने वालों पर यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर पुलिस प्रशासन कवर्धा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा हिंदू समाज के लोगों को फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस की सरकार आती है तब तब तुष्टीकरण का खेल खेला जाता है, हमारे शांतिपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी हिंदू समाज को दबाने की कोशिश ये भूपेश सरकार कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व नेताओं पर किए गए एफआईआर तत्काल वापस होने चाहिए अन्यथा भाजपा व हिंदू समाज चैन से नहीं बैठेगा।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि संत कबीर के नाम से विख्यात शांतिप्रिय कवर्धा नगर में भगवा ध्वज का अपमान होना शर्मनाक तथा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मुगल शासक अकबर से भगवा ध्वज को बचाया था और आज हम छत्तीसगढ़ के इस अकबर से भगवा ध्वज को बचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए परंतु कांग्रेस तुष्टीकरण करके दंगे भड़काना चाहती हैं ताकि इसे उसका राजनीतिक लाभ मिल सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031