रायपुर । स्वास्थ्य चेतना विकास समिति छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि विगत 2 महीनों से अनुकम्पा नियुक्तियों के प्रकरणों को बिना किसी कारण के लटकाकर अनुकम्पा नियुक्ति चाहने वाले दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को परेशान कर रहे हैं जिसके लिए अनुकम्पा नियुक्ति के पात्र आवेदक स्वयं कई किलोमीटर दूर नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य संचालनालय इन्द्रावती भवन के चक्कर लगा लगाकर हलकान हो रहें हैं और दलालों के फेर में पड़ने को मजबूर हो गये हैं।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने आगे बताया है कि सेवा में रहते हुये दिवंगत हुये सरकारी कर्मचारियों के परिवार पेन्शनर के पीड़ित लोग विभागीय जिलास्तरीय स्वास्थ्य कार्यालय के अंतर्गत रिक्त पद नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। जिलास्तर पर रिक्त पद नहीं होने के चलते नियमानुसार प्रदेश मुख्यालय से विभाग अन्य जिलों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिये प्रकरण को स्वास्थ्य संचालनालय में प्रेषित कर अनुकम्पा देने का प्रस्तावित किया है। परन्तु दो माह बीत जाने के बाद भी अनुकम्पा नियुक्ति के नस्ती पर विभागीय अधिकारियों की रुचि नहीं होने से अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश लटका हुआ है।जबकि प्रदेश के कई जिलों में अनुकम्पा नियुक्तियों के लिये अनेक पद रिक्त हैं। प्रकरणों लम्बित रहने पात्र परिबार को मासिक वेतन के आर्थिक लाभ से भी वंचित होना पड़ रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031