रायपुर। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रवास के दौरान सर्किट हाउस गौरेला में गृह एवं लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जिले कानून व्यवस्था की जानकारी ली। मंत्री श्री साहू ने बैठक में ईएनसी लोक निर्माण विभाग को दूरभाष से निर्देश दिए कि जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करवाये। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल से जिले के थाना, चौकी, लाइन में हो रहे क्राइम, बल की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर जानकारी ली। गृह मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को बॉर्डर सीमा पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले मे थाना, चौकी के क्षेत्रों का परिसीमन करने के निर्देश दिए जिससे जनता को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने जिले में बल की कमी के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक जानकारी भेजे जाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ई श्रेणी पंजीयन के कितने कार्य प्रगतिरत है। कितनों को काम दिया गया है इत्यादि विषयों पर विस्तार से जानकारी ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। गृह मंत्री ने कलेक्टर को समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों सहित अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के ब्रिज निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य, एनएचवाय सहित अन्य कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पार्तें, जिला कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
बॉर्डर सीमा पर विशेष निगरानी रखने छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का निर्देश
Previous Articleस्वास्थ्य संचालनालय में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों पर कार्यवाही नहीं, आवेदक चक्कर लगाकर परेशान
Next Article बर्थडे के दिन बॉलीवुड के महानायक का बड़ा ऐलान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















