हर साल काफी संख्या में लोग भारत देश के कोने-कोने में घूमने जाते हैं। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो हर किसी को लुभाते हैं। यहां आकर लोग अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने परिवार संग, तो कोई अपने पार्टनर संग इन जगहों पर रोमांटिक पल बिताने जाता है। लोग चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन घूमने-फिरने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। आपको हर पर्यटक स्थल पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी और एक ऐसी ही जगह है मेघालय। यहां भी बाकी जगहों की तरह काफी पर्यटक पहुंचते हैं। ये जगह पूर्वोत्तर भारत की एक प्यारी सी जगह है, जो कि पहाड़ी राज्य है। मेघालय में आपको घाटियां, गुफाएं, झरने, झीलें और प्रकृति के कई अद्भतु नजारें देखने को मिल जाएंगे।

उमियम झील

अगर आप मेघालय (meghalaya) घूमने जा रहे हैं, तो आपको उमियम झील जरूर जाना चाहिए। ये झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप रैपलिंग, जूमरिंग, जिप लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसे कई ऐडवेंचर्स कर सकते हैं। इसके अलावा इस झील के पास कैंपिंग करने का अपना अलग मजा है।

मावनफ्लूर गांव

मेघालय (meghalaya) का मावनफ्लूर गांव अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। गांव के लोग भी बेहद प्यारे हैं, और यहां आने वाले अतिथियों का स्वागत वो बहुत ही प्यार से करते हैं। यहां आपको स्थानीय बाजार, यहां की स्थानीय कला और हस्तकला देखने को मिल जाएगी। यहां रहकर आप शहरों के शोर से दूर रह सकते हैं और इस गांव में सुकून के पल बिता सकते हैं।

सिजू गुफा

आप मेघालय (meghalaya) में स्थित सिजू गुफाओं में जा सकते हैं। ये देश की पहली प्राकृतिक लाइमलाइट गुफाओं में से है। ये गुफाएं चमगादड़ों से भरी हुई हैं, इसलिए इन्हें बेट केव्स भी कहा जाता है। अगर आपको एडवेंचर्स का शौक है, तो ये गुफाएं आपके लिए सही जगह हो सकती हैं।

लेटलम कैनियन

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, और इसके लिए किसी जगह की तलाश में हैं, तो आपके लिए लेटलम कैनियन काफी सही जगह हो सकती है। उत्तर पूर्व में ये सबसे लोकप्रिय ट्रैक है। इसे ट्रैक को लगभग चार से पांच घंटे में पूरा किया जा सकता है। यहा से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना भी बेहद प्यारा लगता है। इसलिए यहां काफी संख्या में लोग पहुंचकर इस दृश्य का आनंद लेते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930