दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग और उसकी सहेली को धमकाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 8:45 बजे DD नंबर 93 के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास रेप की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

मंदिर में दर्शन के बाद पार्क गई थीं दोनों सहेलियां

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता अपनी सहेली के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. दोनों ने शाम करीब 7 बजे मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क के अंदर चली गईं.

पीड़िता के मुताबिक, करीब 7:30 बजे 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों लड़कियों को धमकाया.

सहेली को पकड़कर पीड़िता से दुष्कर्म का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक ने पीड़िता की सहेली को पकड़ लिया. इसके बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30