बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद नहीं करता है। आमतौर पर घरों में आलू बैंगन, बैंगन भाजा या फिर बैंगन का भर्ता ज्यादातर बनता है। इनमें से बैंगन का भर्ता बच्चों से लेकर बड़े तक बहुत ही चाव से खाते हैं। हर कोई बैंगन का भर्ता अपने ही अलग अंदाज में बनाता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका बैंगन का भर्ता बहुत मेहनत के बाद भी उतना स्वादिष्ठ नहीं बनता है। ऐसे में आज हम आपके लिए देसी स्टाइल बैंगन का भर्ता बनाने की टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपके भर्तें का स्वाद यकीनन लाजबाव हो जाएगा, तो चलिए जानते हैं बैंगन का भर्ता बनाने का तरीका-
तैयारी कैसे करें-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले बैंगन लेकर चीरा लगाएं और तेल लगाकर भूनने के लिए गैस पर रख दें। फिर आप प्याज को लेकर इनको छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप टमाटर को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर आप लहसुन और अदरक को भी छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद एक हरी मिर्च को लेकर भी बारीक काट लें। फिर जब गैस पर बैंगन जब सिक जाए तो उसे ठंडा होने के लिए कुछ देर रख दें। इसके बाद आप इसको छील लें। अगर आप बैंगन के भर्ते में मटर डालना चाहते हैं तो आप मटर को भी पानी डालकर उबाल लें।
बैंगन का भर्ता बनाने का तरीका-
इसको बनाने के लिए आप एक कढ़ाई लेकर उसमें सरसों का तेल डाल दें। इसके बाद आप इसमें साबुत लाल मिर्च और जीरा डाल कर भून लें। फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर अच्छे से पकाएं। इसके बाद आप इसमें प्याज डालें और अच्छे से भून लें। फिर आप इसमें टमाटर डाल कर नरम होने तक पकाएं। फिर आप 5 से 10 मिनट तक इनको पकाने के बाद इसमें नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पकाएं। फिर आप इसमें बैंगन और मटर डालकर पकाएं। इसके बाद आप मैशर की मदद से इसको अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद आप इसे करीब 8 से 12 मिनट तक और पकाएं। फिर आप इसमें गरम मसाला और अमचूर डालकर मिक्स कर दें। अब आपका देसी बैंगन का भर्ता बनकर तैयार है। इसके बाद आप इसे गरमा गरम रोटी या परांठों के साथ सर्व करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031