रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इस सर्जरी में 9 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है। आपको बता दे कि इस तबादले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संतन देवी जांगड़े अपर कलेक्टर सरगुजा से उपायुक्त सरगुजा एवं परीक्षा नियंत्रक, विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड सरगुजा, पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर रायपुर से अपर कलेक्टर दुर्ग, अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, अभिषेक अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर दंतेवाड़ा से अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर, श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर कोरबा से महाप्रबंधक सीएसआईडीसी, नूतन कुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव से संयुक्त कलेक्टर दुर्ग व कौशल प्रसाद तेंदुलकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दरभा जिला बस्तर से डिप्टी कलेक्टर कोरबा में नवीन पदस्थापना की गई है। उक्त आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी किए।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















