ब्रिटेन में शादी के दिन दूल्हे की बहन ने ऐसी बात कर दी कि जुडऩे से पहले ही रिश्ता टूट गया. दरअसल, दूल्हे की बहन ने लड़की वालों से एक मांग की थी, जिसे उन्होंने पूरा करने का प्रयास भी किया, लेकिन पूरे मन से नहीं. इससे नाराज दूल्हे की बहन ने हंगामा मचा दिया और रिश्ता तोडऩे का ऐलान कर डाला. मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया ऐप रेडिट पर दुल्हन ने खुद इस घटना का खुलासा किया है. दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की बहन को शाकाहारी खाना पसंद था और उसने साफ किया था कि शादी के दौरान सभी व्यंजन शाकाहारी होने चाहिए. उसने धमकी भी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे. दूल्हे की बहन की इस डिमांड से सभी चौंके जरूर थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि बात रिश्ता टूटने तक आ जाएगी. शादी में दूल्हे की बहन की पसंद के मुताबिक पूरी तरह शाकाहारी खाना नहीं बन पाया था. लड़की वालों का तर्क था कि उनके यहां बाहर से भी काफी मेहमान आए हुए हैं, इसलिए ऐसा संभव नहीं हो पाएगा. जब दूल्हे की बहन को इस बात का पता चला कि शादी में मांसाहारी खाना भी बनाया गया है, तो वह नाराज हो गई. उसने ऐलान कर दिया कि वह दुल्हन के घर वालों से अपने सारे रिश्ते तोड़ रही है. दूल्हे के बाकी घरवाले भी नाराज हो गए कि क्या उनकी इतनी सी बात नहीं मानी जा सकती थी. हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि क्या यह रिश्ता आखिर में अपने अंजाम तक पहुंचा या दूल्हे ने भी अपनी बहन के समर्थन में शादी नहीं की. उधर सोशल मीडिया पर लोगों ने दूल्हे की बहन की आलोचना करते हुए कहा उसे ऐसी मांग नहीं करनी चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने उसका समर्थन भी किया है. उनका कहना है कि छोटी सी डिमांड को पूरा किया जा सकता था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930