सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना टीआई अमित शुक्ला ने आज एक छेड़खानी के मामलें में अंचल के एक कथित पत्रकार दिनेश जोल्हे पर आईपीसी की धारा 354 व 454 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है सुत्रो के बताए गए जानकारी के अनुसार कथित स्थानीय पत्रकार दिनेश जोल्हे ने एक युवती के घर घुसकर गलत इरादों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद एसपी मीणा के निर्देशानुसार सारंगढ़ पुलिस टीआई अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में पूरे मामलें की जाँच-विवेचना की गई।

जिसके बाद सारंगढ़ थाने के तेज़तर्रार युवा टीआई अमित शुक्ला ने आरोपी युवक दिनेश जोल्हे के खिलाफ़ 354 व 454 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू कर दी हैं बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया है हालांकि सारंगढ़ पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी दिनेश जोल्हे सलाख़ों के पीछे होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031