रायगढ़ । थाना कोतरारोड़ में 14 अक्तूबर को ग्राम उसरौट के रमेश कुमार सिदार (उम्र 45 वर्ष) ने उसके पडोसी ईश्वर सिदार उर्फ गोलू (उम्र 26 साल) एवं उसके पिता मोहन ‍सिदार के विरूद्ध गाली, गलौच मारपीट करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी , जिसकी विवेचना सहायक उप निरीक्षक अर्जुन चन्द्रा द्वारा की जा रही थी ।

20 अक्तूबर को ईश्वर प्रसाद सिदार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने पर मृतक के माता, पिता एवं चचेरा भाई एसपी कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना से मिले। परिजनों ने मृतक ईश्वर सिदार को प्रताड़ित करने वालों पर उचित कार्यवाही किये जाने आवेदन दिया गया था।

मामले में प्रथम दृष्टया सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन चन्द्रा थाना कोतरारोड़ के द्वारा पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य का प्रदर्शन करना पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन चन्द्रा को निलंबित किया गया है। सीएसपी रायगढ़ प्रकरण की प्राथमिकी जांच की जा रही है। मृतक ईश्वर प्रसाद सिदार के आत्महत्या से संबंधित मर्ग प्रकरण की जांच पर 21 अक्तूबर को थाना कोतरारोड में चंद्रा पुलिस व अन्य 2 के विरूद्ध अपराध क्रमांक 312/2021 धारा 306,34 IPC पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930