आज मंगलवार है और आज का दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। बता दें कि आज का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है। इस दिन मंगल देव और गणेशजी की पूजा के लिए भी शुभ माना गया है। बताया जाता है कि आज के दिन किए गए कुछ उपाय एवं टोटके धन संपदा, सुख-वैभव के लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं।
मंगलवार के टोटके-
मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है। इस दिन सुबह लाल गाय को रोटी देना शुभ है। मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर या गणेश मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। 5 मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाएगी। मंगलवार को दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई श्री गणेश को चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है। मन की शांति के लिए 5 लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढंक कर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं। अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें। आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031