जीजा को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख रुपये मिले तो साले की नीयत बिगड़ गई। लालच में आकर साले ने वो कर दिया जो किसी ने सोचा भी नही था। साले अपने भांजे याने अपने जीजा के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर अपने घर में छुपा लिया और फिरौती में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर डाली। अपहरण का यह सनसनीखेज मामला उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है। बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुडिय़ा धुरेकी गांव के रहने वाले फिदा हुसैन के 6 साल के बेटे जुनैद का शनिवार शाम को अपहरण हो गया था। जुनैद के अपहरण के बाद फिदा हुसैन के फोन पर एक कॉल आई जिस पर डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिदा हुसैन ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मुडिय़ा गांव में और फोन नंबर वजीर नाम के व्यक्ति का था। पुलिस ने वजीर व उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वजीर ने बताया कि उसका मोबाइल कई दिन पहले ही चोरी हो चुका है। इस दौरान पुलिस को मोबाइल की लोकेशन मुडिय़ा गांव में ही मिली। पुलिस ने शक के बिना पर मुडिय़ा गांव घेर लिया और वजीर के घर के आस-पास तलाशी ली। तलाशी के दौरान वजीर के पड़ोसी शाहरुख के घर में अपहरणकर्ता जुनैद मिला। शाहरुख फिदा हुसैन का ममेरा साला है और अक्सर उसके घर आया जाया करता था। जुनैद के पिता फिदा हुसैन मजदूर हैं और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख मिले थे। जिसको देखकर उनके ममेरे साले की नीयत खराब हो गई और उसने अपने भांजे जुनैद का अपहरण करके अपने ही घर में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी मामा शाहरुख को गिरफ्तार करके उसके पास से दो मोबाइल और दो सिम बरामद किये हैं। अपहरण के इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि फिदा हुसैन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख मिले थे। जिसे देखकर उसके ममेरे साले की नीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उसने फिदा हुसैन के 6 साल के बेटे का अपहरण करके अपने ही घर में छिपा दिया था। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से जुनैद को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031