राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण की गति बढ़ाने के साथ ही जिले के अस्पतालों में सर्दी, खांसी व जुकाम सहित अन्य साधारण बीमारियों से पीड़ित मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। इस दौरान अच्छी खबर यह भी है कि सामान्य दिनों के मुकाबले पिछले छह दिन से जिले के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है। ओपीडी में भी मरीजों की उपस्थिति की संख्या में भी गिरावट दिख रही है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण व इससे बचाव हेतु केंद्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए क्षेत्र में लगातार सख्ती भी बरती जा रही है। शासकीय अस्पतालों में सतत जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके फल-स्वरूप, अस्पतालों में सामान्य दिनों के मुकाबले 18 अक्टूबर से अब तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। यानी पिछले छह दिन से कोरोना के पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान शहर के साथ ही गांवों में भी लोगों से विशेषकर बदलते मौसम में सतर्क रहने की अपील की जा रही है। कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग और राजस्व विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कोरोना टीकाकरण हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक दिन पूर्व मुनादी भी कराई जा रही है। इन प्रयासों के फलस्वरूप जिले में अब तक लगभग 87.74 प्रतिशत लोगों ने पहला तथा लगभग 44.26 प्रतिशत लोगों ने दूसरे डोज का टीका लगवा लिया है, जो उत्साहवर्धक है। टीका लगवाने के लिए जिले में अब हर वर्ग के लोग उत्साह से सामने आने लगे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया, कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के साथ ही गांव-गांव में कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। जिन लोगों ने टीका का पहला डोज ले लिया है, उनसे अपनी बारी आने पर दूसरी खुराक भी अनिवार्य रूप से लेने की अपील की जा रही है। जन-जागरूकता व जनभागीदारी के साथ जिले में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया, दशहरा पर्व के बाद से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की उपस्थिति न के बराबर ही हो रही है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, सुरक्षा व स्वास्थ्य के संदर्भ में शासन के निर्देशों के तहत अस्पताल आने वाले मरीजों की कोरोना जांच प्राथमिकता से की जा रही है। शासकीय अस्पतालों में सतत जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप, अस्पतालों में सामान्य दिनों के मुकाबले 18 अक्टूबर से अब तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। यानी पिछले छह दिन से कोरोना के पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। इसी तरह ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में भी गिरावट है। उन्होंने बतायाए, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने तथा दो गज दूरी का पालन करने की अपील के साथ ही लोगों से शासन के निर्देशों का पालन कराने पर सतत जोर दिया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031