रायपुर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू का आकस्मिक निधन हो गया। श्री साहू कर्मचारी जगत में जुझारू, कर्त्तव्यनिष्ठ, नेक और ईमानदार साथी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे थे। वे कामरेड सत्तू शर्मा, नरेंद्र सिंह चन्द्राकर और अन्य आदर्श कर्मचारी नेताओं के पदचिन्हों पर चलकर कर्मचारी हितैषी कार्य करने में सदैव विश्वास रखते थे। उनके आकस्मिक निधन से कर्मचारी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, समस्त सम्बद्ध संगठन के कर्मचारी साथियों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
दुखद खबर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू का निधन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















