पति, पत्नी और वो के चलते एक साथ दो व्यक्ति की जान चली गई। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है और इसी के चलते उसने दोहरे हत्या की वारदात को अंजाम दे बैठा। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस ने दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। यह मामला छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर के जोबगा गांव से सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक अन्य की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को जोबगा गांव में एक महिला और एक व्यक्ति की हत्या से गांव में सनसनी फैल गयी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतिका धनसो बाई और मृतक पड़ोस में रहने वाला शिवप्रसाद की लाश को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जानकारी दी कि लाशें घर के बाहर खाट पर पड़ी हुई थीं। दोनों के सर पर डंडे से वार कर हत्या की गई थी। जांच में डॉग स्क्वायड की मदद ली गयी। पुलिस को मृतिका के पति सुखलाल पर पूछताछ के दौरान ही शक हो गया था, क्योंकि उसके जवाब गोलमोल थे और विश्वास करने लायक नही थे। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मृतिका के पति सुखलाल ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे उसकी पत्नी के चरित्र पर आपत्ति थी। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि मृतिका के साथ पड़ोस के मृतक शिवप्रसाद से अवैध संबंध थे। इसी वजह से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, फिर शिवप्रसाद के घर पहुंचा। बाहर खाट में सो रहे शिवप्रसाद के सर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031