एक तेज रफ्तार बस पर से चालक द्वारा खो दिये जाने के कारण वाहन खाई जा गिरी और पलट गई। आज तड़के हुए इस घटना में 20 यात्रियों के घायल होने की खबर मिली है जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। बीती रात करीब 3 बजे रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही बस मैटावाड़ा आसना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को जगदलपुर स्थित डिमरापाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे की है। रायपुर से निकली महिन्द्रा ट्रैवल्स की बस जगदलपुर पहुंचने वाली थी। इससे ठीक पहले भेटावाड़ा आसना के पास बस ड्रायवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई की तरफ चली गई। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले यात्रियों से भरी बस पलट गई और तीन पलटी लेकर खाई में चली गई, रात का सफर होने की वजह से बस में सवार लगभग यात्रियों की आंख लगी हुई थी। यात्रियों को जगदलपुर ही उतरना था, लिहाजा पहुंचने का इंतजार था। बस अपनी नियमित रफ्तार में ही थी, लेकिन अचानक उस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी और हादसा हो गया।
चालक ने खोया नियंत्रण और तीन बार पलटने के बाद बस खाई में जा गिरी
Previous Articleचिरायु योजना से बालक यश को मिला नवजीवन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















