रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मदन सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि श्री चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031