अम्बिकापुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में छठ पहापर्व  9 से 11 नवम्बर 2021 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा काफी संख्या में नदियों अथवा तालाबों के घाट पर एकत्र होकर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर पूजा-अर्चना की जाती है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले के निर्देशानुसार ट्रेफिक रूट निर्धारित किया गया है। शंकर घाट एवं घुनघुट्टा बांध की ओर आने-जाने वाली चार पहिया वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। नए बस स्टैण्ड से रामानुजगंज की ओर आने-जाने वाली बसें गांधी चौक, अम्बेडकर चौक, बनारस रोड, साईं बाबा कॉलेज डिगमा, सरगंवा, चिखलाडीह, सिधमा-ककना होते हुए आना-जाना करेंगी। इसी तरह नए बस स्टैण्ड से प्रतापपुर रोड में आने-जाने वाली यात्री बसें, अन्य वाहनों, गांधी चौक, अम्बेडकर चौक, बनारस रोड, साईं बाबा कॉलेज डिगमा, सरगंवा होते हुए आना-जाना करेंगी। दरिमा की ओर आने-जाने वाली बसें एवं अन्य वाहनों के लिए करंजी चौक तथा दरिमा की ओर से आने वाली बसों एवं अन्य एयरपोर्ट तिराहा से परिवर्तित किया गया है। नए बस स्टैंड से मनेन्द्रगढ, वाड्रफनगर, बिलासपुर, रायपुर एवं रायगढ़ की ओर आने-जाने वाली बसें यथावत चलेंगी। 10 नवम्बर को दोपहर 12ः00 बजे से 11 नवम्बर 2021 के प्रातः 10ः00 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शंकर घाट के छठ श्रद्धालुओं हेतु पार्किंग व्यवस्था के तहत चार वाहनों पार्किंग संजय पार्क के सामने खाली मैदान में एवं दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थन ढाबा के पास स्थित खाली मैदान में निर्धारित किया गया है। घुनघुट्टा छठ श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था के तहत अम्बिकापुर तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन घुनघुट्टा नदी पुल से पहले मंदिर के बगल खली खेत एवं दरिमा के ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पावर हाउस के सामने रखे जाएगें। दरिमा मोड़ से रायगढ रोड, सांड़ बेरियर से बिलासपुर रोड, अजिरमा बेरियर से मनेन्द्रगढ रोड, एफ.सी.आई गोदाम, चठिरमा से बनारस रोड, ककना मोड़ से रामानुजगंज रोड तथा आर.टी.ओ ऑफिस के पास से प्रतापपुर रोड पर भारी वाहन एवं मालवाहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930