बेमेतरा। पिछले 20 घंटे में देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरण एवं इससे हुई मौत के आंकड़ों को देखते हुए जिले में कोविड-19 के प्रकरण बढ़ने की आशंका बनी हुई है, कोरोना का द्वितीय लहर प्रथम लहर की तुलना में अत्यधिक संक्रामक एवं जानलेवा था इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि तीसरी लहर कितना संक्रामक और जानलेवा हो सकता है, तीसरी लहर का अधिक प्रभाव विशेष कर बच्चों में पडने की संभावना है।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने जिलेवासीयों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति अपना टीकाकरण आवश्यक रूप से करावें एवं परिवार के सदस्यों एवं बच्चों को सुरक्षित रखने में अपनी अमुल्य जिम्मेदारी को पूर्ण करें। भीड़ भाड वाले जगहों पर मॉस्क अनिवार्य रूप से लगाएं खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरो को भी सुरक्षित बनायंे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप घोष ने जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए केवल टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। अतः जिले में 18 वर्ष एवं अधिक आयु के समस्त नागरिकों को शतप्रतिशत टीका लगवाया जाना अत्यंत आवश्यक है। टीके लगाये जाने पर शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, चूंकि वर्तमान में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए कोविड-19 का टीका नही लगाया जा रहा है। अतः अत्यंत आवश्यक है, कि जिले के प्रत्येक 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के नागरिकों को शीघ्र ही वैक्सीन लगवाएं एवं शत प्रतिशत टीकाकरण कराते हुए अपने एवं परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएं। डॉ. घोष ने यह भी जानकारी दी की आगामी दिवसों में होने वाले त्यौहार (गुरूनानक जयंती, छठ पूजा, क्रिसमस, नया साल) स्थानीय मेले मड़ई के आयोजन में भीड़ इक्ट्ठा होने एवं त्यौहारी सीजन में अन्य राज्यों से परिजानों के यात्रा के दौरान आवागमन होने से संक्रमण की प्रबल संभावना होगी। भीड़-भाड़ मे जाने से बचें, मास्क का प्रयोग करें, दो गज की दूरी के नियमों को पालन करें, समय-समय पर हाथ को साबुन से धोते रहें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930