नारायणपुर। जिला जनसंपर्क कार्यालय नारायणपुर में लगभग 3 साल से पदस्थ सहायक संचालक शशिरत्न पाराशर एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमति कीर्ति पाराशर का स्थानांतरण जिला जनसंपर्क कार्यालय महासमुंद होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय नारायणपुर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर श्री पाराशर ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आपसी सामंजस्य के साथ विभागीय कार्य को संपादित करने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। सभी ने सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन भी किया। उन्होंने कहा कि नारायणपुर पदस्थापना की यादें उनके मानस पटल पर अविस्मरणीय रहेंगी। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्थनांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गयी। विदाई समारोह में सहायक संचालक राहुल सिंह, प्यारेलाल बेलसरिया, अमित नूणीवाल, दीपक साहू, मिठूराम नरेटी, सियाराम नाग, तोमेश्वर मंडावी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031