
रायपुर। मां कामाख्या की असीम अनुकंपा से महाशक्तिपीठ मां कामाख्या के उपासक दस महाविधाओं के साधक युग प्रवर्तक सद्गृहस्थ संत श्रीश्री संकर्षण शरण जी महाराज (गुरुजी) के मंगल सानिध्य में शनिवार 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से एक दिवसीय महासत्संग का आयोजन राजधानी के सुंदर नगर में किया गया है। गुरु शिष्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का स्थल गोकुलधर दीवान, शैल दीवान, श्रीमती कल्पना कुलदीप शुक्ला मकान नंबर 249, आम बगीचा गार्डन के सामने सुंदरनगर रायपुर है।



















