रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना काल में लगातार छह माह सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के पदों में भर्ती के दौरान दस बोनस अंक का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान राज्य के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त एवं छह माह तक लगातार सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के पदों पर चयन के दौरान दस बोनस अंकों का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
कोरोना काल में सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती के दौरान मिलेगा बोनस अंक
Previous Articleमोतियाबिंद मुक्त राज्य बनाने की दिशा में उठाये कदम
Next Article संवरा नन्ही कृषिका का बचपन: कुपोषण से मिली आजादी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















