रायपुर। अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश से छुट्टी मनाकर लौटा वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पीएसओ जवान कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वस्थ्य विभाग ने कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक मंत्री अकबर के सरकारी बंगले में निवासरत यह जवान हाल ही में अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश से छुट्टी मनाकर लौटा था। वापस आने के बाद वनमंत्री ने स्वयं सुरक्षाकर्मी को कोरोना जांच कराने को कहा था। सैंपल जांच में जवान कोरोना संक्रमित मिला। सरकारी बंगले में ही जवान का अस्थाई आवास था। जवान के संक्रमित होने की खबर के बाद बंगले को खाली करा दिया गया है। वहीं बंगले के सभी कर्मियों को क्वारेंटाईन रहने को कहा गया है। (एजेंसी)
[metaslider id="184930"












