कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 7.67 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। अब तक देशभर में 4.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और 2.69 एक्टिव केस मौजूद है, जिसमें से 90 प्रतिशत मामले देश के 8 राज्यों में सामने आए हैं। मंत्रियों के समूह ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना सहित आठ राज्यों में देश के कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगभग 90 प्रतिशत केस मौजूद हैं। एक्टिव मामलों के 80 प्रतिशत केस देश के 49 जिलों में मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जीओएम ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में अपनी 18वीं बैठक की और भारत में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जीओएम ने जानकारी दी है कि छह राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से हुई मौतों का 86 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया है। 80 प्रतिशत मौते देश के 32 जिलों में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में मौजूद 269789 एक्टिव केस में से 90 प्रतिशत मामले 8 राज्यों में मौजूद हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में सक्रिय कोरोनो वायरस के मामलों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 767296 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 21129 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 476377 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाह जा चुका है। भारत में कोरोना वायरस के 269789 एक्टिव केस मौजूद हैं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031