पृथ्वी के डायनासोर का नामोनिशान मिटाने वाले ऐस्टरॉइड को लेकर रहस्यमयी और बेहद चौंकाने वाला खुलासा वैज्ञानिकों ने किया है। खुलासा हुआ है कि, धरती पर मौजूद हजारों डायनासोर का समूल नाश कर देने वाले ऐस्टरॉइड ने पृथ्वी को काफी लंबे समय तक के लिए भीषण सर्दी में डूबो दिया था और शायद आज से 66 मिलियन साल पहले वसंत के अंत और गर्मियों की शुरूआत में ये घटना हुई थी। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के नेतृत्व वाली वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐस्टरॉइड और डायनासोर के खत्म होने को लेकर चौंकाने वाला निष्कर्ष निकाला है। ये रिसर्च उस जगह पर किया गया है, जहां पर ऐस्टरॉइड की टक्कर पृथ्वी से हुई थी और ये जगह उत्तरी गोलार्ध में स्थिति है, जिसे तानिस जीवाश्म स्थल कहा जाता है। इस जगह पर हजारों जीवाश्म मिले थे और जिनके बारे में माना जाता है कि, उनकी मौत ऐस्टरॉइड के पृथ्वी से टकराने के बाद हुई थी। इस जगह को लेकर वैज्ञानिकों की अलग अलग टीम ने अलग अलग विश्लेषण किए हैं। शोध में पता चला है कि, वन्यजीवों की मृत्यु 66 मिलियन वर्ष पहले युकाटन प्रायद्वीप में एक बड़े ऐस्टरॉइड के धरती पर टकराने के कुछ घंटे के अंदर हो गई थी। इस जगह पर मछलियों के जीवाश्म का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि, जिस वक्त पृथ्वी से ऐस्टरॉइड की टक्कर हुई होगी, उस वक्त धरती पर बसंत ऋृतु खत्म हो रहा था और गर्मी की शुरूआत हो रही थी। ये जगह आज के मैक्सिको के पास है, जहां धरती के अंदर हजारों जीवाश्म दफ्न हैं और ये सभी के सभी जीवाश्म सिर्फ डायनासोर के ही नहीं हैं, बल्कि इनमें विशालकाय मछलियों के जीवाश्म भी दफ्न हैं, जिनके विश्लेषण से अद्भुत जानकारियां वैज्ञानिकों के हाथ लग रही हैं। बड़े पैमाने पर विलुप्ति क्रेटेशियस और पुरापाषाण काल के बीच की सीमा को चिह्नित करती है, और उस समय जीवित 75 प्रतिशत प्रजातियों की मृत्यु हो गई।
जिसने धरती से डायनासोर का नामोनिशान मिटा दिया था, हुआ रहस्यमयी खुलासा
Previous Articleदिसंबर 2023 में मूल गर्भगृह में बिराजेंगे रामलला
Next Article PM मोदी का Twitter अकाउंड हैक, मचा हड़कंप
Related Posts
Add A Comment



















