विराट कोहली को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो 26 दिसंबर से शुरू होगी। टेस्ट सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी, 19 जनवरी को पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। भारत ने 2018 में खेली गई 6 मुकाबलों की वनडे सीरीज विराट कोहली की कप्तानी में 5-1 से जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। लेकिन अब विराट कोहली ने वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। ये तब हुआ है जब विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली ने बोर्ड को जानकारी दी थी कि 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का पहला बर्थडे है और वो उसे अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















