जंगल में मंगल करते हुए 16 स्टूडेंट को रंगे हाथ पकड़ा गया.केन्या के मुरंगा के एक सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स शराब की पार्टी और यौन संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए. इस घटना में शामिल 16 स्टूडेंट्स (मेल और फीमेल) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. जबकि बाकी संदिग्ध स्टूडेंट्स की तलाश की जा रही है. ये स्कूल देश के Gititu प्रांत में स्थित है. स्कूल से स्टूडेंट्स को त्योहार की छुट्टियां दी गईं थीं, ताकि वे अपने घर जा सके. स्टूडेंट्स बस में सवार होकर स्कूल से निकले थे. लेकिन घर जाने के बजाय दर्जनों स्टूडेंट्स शराब पीते हुए और संबंध बनाते हुए पकड़े गए. स्थानीय न्यूज पोर्टल Tv 47 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को Makuyu के बार और जंगली इलाकों से स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी हुई है. कुछ स्टूडेंट्स को कमरे से बिना कपड़ों के पकड़ा गया. मौके पर पुलिस अधिकारियों को हीरोइन जैसी नशीली चीजें भी बरामद भी हुईं. हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि छात्रों पर क्या धाराएं लगाई गई हैं. सूत्रों के अनुसार, 10 स्टूडेंट्स एक बंद बार के अंदर शराब पीते और यौन संबंध बनाते हुए पकड़े गए, जबकि अन्य स्टूडेंट्स पास के जंगल में यौन व्यवहार करते पाए गए. फिलहाल इन सभी स्टूडेंट्स को रूड्डद्मह्व4ह्व पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें कस्टडी में रखा गया. पुलिस अधिकारी पकड़े गए स्टूडेंट्स के पैरेंट्स और उनके स्कूल के कर्मचारियों को खोजने में जुट गए हैं. उधर इसी स्कूल की बस एक जगह हादसे का शिकार हो गई. जिसमें ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दर्जनों स्टूडेंट्स घायल हो गए. तड़के हुए हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 3 स्टूडेंट्स की हालत गंभीर थी. बाकी को इलाज के बाद अस्पताल से रिलीज कर दिया गया.
Next Article रोटरी क्लब में महिलाओं के लिए स्वास्थ शिविर 18 को
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















