अभी तक आपने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े फनी वीडियो खूब देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको शादी से जुड़ी एक ऐसी बात बताने वाले वाले है जो सच में लाजवाब है. इसमें एक बेटी का मां से प्यार नजर आता है और इसे देखकर हर कोई भावुक हो जा रहा है. दरअसल इस वायरल वीडियो में एक लड़की शादी के लिए अपनी मां की तस्वीर के साथ एंट्री करती नजर आती है. यह वीडियो हर किसी के दिल को छू रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का है. इस वीडियो में शादी का माहौल नजर आता है. एक दुल्हन की एंट्री हो रही होती है. उसके साथ उसके पिता भी रहते है. वहीं दुल्हन के हाथ में एक तस्वीर नजर आती है जो उसकी मां की है. वह इस दुनिया में नहीं हैं. लड़की धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाती है. इस दौरान उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं. अपने जीवन के सबसे खास पल में मां के न होने की कमी उस दुल्हन के चेहरे पर साफ नजर आती है. दुल्हन के आंसू को देखकर वहां मौजूद अधिकतर मेहमान भी भावुक हो जाते हैं. उसके पिता भी अपने आंसू नहीं रोक पाते.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031