मत्स्य विभाग पहली बार झारखंड राज्य में मत्स्य के साथ बत्तख भी किसानों को देगा. मत्स्य विभाग को इसके लिए दो करोड़ की राशि आवंटित की जा रही है. विभाग की समेकित मत्स्य पालन योजना पहली बार प्रयोग के तौर पर लिया जा रहा है. अनुसूचित जाति, जनजाति व महिला लाभुकों को इस स्कीम का लाभ 80 फीसदी अनुदान पर मिलेगा. वहीं इसके अतिरिक्त अन्य सभी कोटि के लोगों को 70 फीसदी अनुदान पर योजना का लाभ मिलेगा. चार हेक्टेयर के तालाब पर 1.53 लाख रुपये की योजना होगी. विभाग ने तय किया है कि एक एकड़ अथवा उससे बड़े जलक्षेत्र वाले तालाबों को प्राथमिकता दी जायेगी. एक स्थान के लिए एक यूनिट (160 बत्तख) ही स्वीकृत किये जायेंगे. 162 यूनिट बांटी जायेंगी : मत्स्य विभाग ने तय किया है कि कुल 162 यूनिट ही बांटी जायेंगी. इसमें सबसे अधिक 10-10 अधिक दुमका और देवघर को दिये गये हैं. मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र में भी एक यूनिट लगाया जायेगा.

चार हेक्टेयर के तालाब पर 1.53 लाख की योजना होगी: बत्तख और मछली पालन से किसानों को फायदा होगा. बत्तख वैसी छोटी मछलियों को खा जाती है, जो जरूरत की नहीं होगी. पानी में रहने से यह अॉक्सीजन बनाती रही है. यह मछली के लिए जरूरी होता है. बत्तख के मल से आर्गेनिक खाद तैयार होता है. इसके अतिरिक्त किसानों को बत्तख का अंडा और मांस भी मिलेगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031