जांजगीर-चांपा। कलेक्टर यशवंत कुमार की पहल और सकारात्मक प्रयास से चांपा (बिर्रा) रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं जांजगीर के खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। कलेक्टर यशवंत कुमार ने वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित चांपा( बिर्रा) और जांजगीर (खोखसा) रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) बिलासपुर श्री वेणुगोपाल, ब्रिज कारपोरेशन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने समन्वय कर अधिकारियों के बीच मतभेदों तथा ओवरब्रिज निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त किया। इसके पूर्व कलेक्टर द्वारा संभागीय रेल प्रबंधक ( डीआरएम) बिलासपुर को चांपा (बिर्रा) और खोखसा (जांजगीर) रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए अर्द्ध – शासकीय पत्र प्रेषित किया था। रेलवे डीआरएम से पत्राचार के पश्चात गुरुवार को डीआरएम द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) श्री वेणुगोपाल बिलासपुर को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त बैठक में शामिल होने जांजगीर भेजा। बैठक में कलेक्टर द्वारा चांपा और खोखसा (जांजगीर) ओवरब्रिज निर्माण की बाधाओं की जानकारी ली और तीनों अधिकारियों के आपसी मतभेदों, और ब्रिज निर्माण की बाधाओं को दूर करते हुए समन्वय स्थापित कर ब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा की गयी सकारात्मक पहल से चांपा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) वेणुगोपाल ने बताया कि चांपा रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। निर्माण सामग्रियों को स्थल तक पहुंचाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है।
गर्डर लांचिंग की तैयारी शुरू-
चांपा (बिर्रा) रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का स्पाट में काम देख रहे सुपरवाइजर श्री बादल भोसाल ने आज बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर लांचिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लोहे का गर्डर तैयार है। फैब्रिकेशन का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे के कंशट्रक्शन विभाग के उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलते ही गर्डर लांचिंग की कार्रवाई की जाएगी।
एक सप्ताह बाद जांजगीर खोखसा आरओबी का काम शुरू होगा-
दक्षिण पूर्व मध्य रेल के डिप्टी चिफ इंजीनियर श्री वेणुगोपाल ने बताया कि जांजगीर -चांपा के बीच खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य एक सप्ताह बाद प्रारंभ कर दिया जाएगा।
कलेक्टर यशवंत कुमार की पहल से रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। जिले सहित प्रदेश के लाखों लोगों को इन रेलवे ओवरब्रिज का शीघ्र लाभ मिलने लगेगा। मुंबई -कलकत्ता नेशनल हाई-वे पर ब्रिज का निर्माण पूर्ण हो जाने से छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों के लाखों लोगों के धन और समय की बचत होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031