विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर तहसीन पूनावाला ने राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. पूनावाला ने कहा कि इस एनकाउंटर में पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल उठ रहे हैं. अतीत में भी यूपी पुलिस के खिलाफ ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं. तहसीन पूनावाला ने एनएचआरसी से इस एनकाउंटर पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है. उन्होंने अपनी शिकायत में विकास दुबे के एनकाउंटर के अलावा उसके पांच साथियों के मारे जाने की बात शामिल की गई है. यह दावा किया गया है कि विकास दुबे ने खुद सभी के सामने सरेंडर किया था. साथ ही कहा गया है कि वीडियो फुटेज में विकास दुबे को टाटा सफारी में बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि जो गाड़ी पलटी है वो दूसरी है. तहसीन पूनावाला का आरोप है कि विकास दुबे को इसलिए फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया, ताकि उसके राजनीतिक और पुलिस महकमे में संबंध को सामने आने से बचाया जा सके. बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर पर कई राजनीतिक दलों ने भी सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अपराधी का तो अंत हो गया, संरक्षण देने वालों का क्या होगा? उन्होंने ट्वीट करके कहा, अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको संरक्षण देने वाले लोगों का क्या होगा? बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट में जांच होनी चाहिए. मायावती ने ट्वीटर के माध्यम से कहा, कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड की तथा साथ ही इसके मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने व उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031