रायपुर के शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड में जमीन के कब्जे का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसका विरोध करने अब खुद छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर उतर आए हैं। मामला गोकुल नगर इलाके से लगी श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी से जुड़ा हुआ है।

सोसायटी को दी गई 2 एकड़ जमीन पर कब्जे की खबर पाकर शनिवार को पढ़ने वाले सारे स्टूडेंट धरने पर बैठ गए। सड़क जाम कर दी गई और बच्चे नारा लगाने लगे, जमीन पर कब्जा करना बंद करो.. बंद करो..।

श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के लोगों ने बताया कि कुछ वक्त पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोसायटी के दफ्तर के ठीक सामने की 2 एकड़ जमीन बच्चों के नाम की थी, ताकि एक नया भवन बनाया जा सके और बच्चों को खेलने कूदने की जगह मिले। मगर कुछ भूमाफिया ने यहां सड़क बनाना और प्लाटिंग करना शुरू कर दिया। इसी का विरोध यह बच्चे कर रहे हैं अब बच्चों का कहना है कि जब तक जमीन इनके हवाले सही तरीके से नहीं कर दी जाती आंदोलन जारी रहेगा।

कोई कब्जा नहीं, बाउंड्रीवाल करवाएं

नगर निगम के जोन नंबर 6 के कमिश्नर एन आर चंद्राकर भी हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां पर किसी का कब्जा नहीं है जमीन के पिछले हिस्से में कुछ लोगों ने प्लॉट खरीदा होगा। इस वजह से कंफ्यूजन के हालात बने। लेकिन जल्द ही बच्चों को दी गई 2 एकड़ जमीन पर बाउंड्रीवाल की जाएगी ताकि कोई विवाद ना हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031