What's Hot

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार दिग्विजय सिंह ने सावरकर की किताब का हवाला देते हुए बीफ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सावरकर ने अपनी किताब में कहा था कि गोमांस (बीफ) खाने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि वह अपने ही मल में लोटती है, जो हमारी माता नहीं हो सकती।

दिग्विजय सिंह ने यह दावा शनिवार को भोपाल में जन जागरण अभियान के दौरान किया। बता दें कि केंद्र द्वारा अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 14 नवंबर को देशव्यापी आंदोलन कार्यक्रम ‘जन जागरण अभियान’ शुरू किया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के साथ लड़ाई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया कि अगर भाजपा 2024 में फिर से सत्ता में आती है तो वह संविधान को बदल देगी और आरक्षण प्रणाली को समाप्त कर देगी। कांग्रेस नेता ने दोहराया कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

कार्यक्रम में बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘वीर सावरकर ने अपनी किताब में कहा था कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कभी गाय को ‘माता’ नहीं माना और उन्हें बीफ खाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद अपने मल में लेट लेती है। वह कहां से हमारी माता हो सकती है। उसका मांस खाने में कोई खराबी नहीं है।’ दिग्विजय ने आगे कहा, ‘हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। अगर बीजेपी 2024 में सत्ता में वापस आती है, तो वे पहले संविधान बदलेंगे और फिर आरक्षण खत्म करेंगे।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930