संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने 30 दिसम्बर को संकुल केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया। सर्वप्रथम उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में मिडलाइन असेसमेंट के बारे में शिक्षकों से जानकारी लिया। कक्षा 1ली में गणित, 2री में हिंदी, 3री में गणित, 4थी में अंग्रेजी, 5 वीं में गणित विषय का मिडलाइन आंकलन हुआ। बच्चों से प्रश्नपेपर से जुड़े हुए सवाल पूछे गए, बच्चों का जवाब संतोषप्रद रहा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढऩे हेतु प्रोत्साहित किया एवम स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया तथा सेहद का विशेष ध्यान रखने कहा। कक्षावार विषयवार प्रत्येक बच्चे का प्रोजेक्ट वर्क फाइल संधारित करके रखने शिक्षकों को निर्देशित किया गया। साथ ही नींव कार्यक्रम अंतर्गत भाषा शिक्षण पर किये जा रहे कार्यों को भी जांचा गया अभ्यास पुस्तिका का अवलोकन कर बच्चों में वर्ण, अक्षर, शब्द, की समझ को जांचने का प्रयास किया गया अधिकांश बच्चे अभ्यास पुस्तिका पर कार्य कर रहे हैं नींव कार्यक्रम के पाटन ब्लॉक समन्वयक ओंकार मिश्रा ने कक्षा 1 , 2 एवम 3 के बच्चों से अभ्यास पुस्तिका के पाठों से जुड़े हुए प्रश्न भी किये बच्चों का जवाब संतोषप्रद रहा। प्राथमिक शाला मगरघटा में दर्ज 131 बच्चों में से 119 बच्चे उपस्थित रहे। पश्चात शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया गया दर्ज 67 बच्चों में से 66 बच्चे मिडलाइन असेसमेंट में उपस्थित हुए। कक्षा 6 वीं में गणित, 7वीं में अंग्रेजी एवम 8वीं में हिंदी का प्रश्न पेपर लिया गया। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बच्चों से प्रश्नपेपर के बारे में जानकारी लिया एवम कुछ प्रश्न भी किये। साथ ही प्रोजेक्ट वर्क के बारे में भी जानकारी लिया, प्रोजेक्ट फाइल को संधारित करने विषय शिक्षक को कहा गया। अवलोकन के दौरान नींव कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक ओंकार मिश्रा, प्रभारी प्रधानपाठक खेलावन सिंह कुर्रे, श्रीमती अंजू वर्मा, श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्रीमती लीना बघेल, श्रीमती मेरी सुषमा खलखो, श्रीमती मेघा गुप्ता बारले, कोमल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930