रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधि मंडल उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने तकनीकी एवं उच्च शिक्षा सहित विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं एवं पदोन्नति को लेकर मांगों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने कहा कि पदोन्नति में सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है उच्च शिक्षा विभाग में पदोन्नति नहीं की जा रही है। वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है। पदोन्नति के पात्र कर्मचारी को पदोन्नत न कर अपात्र को लाभ देने जानकारी दी गई। इस पर मंत्री ने प्रकरण पर तत्काल निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल में चन्द्रशेखर तिवारी, प्रांताध्यक्ष, मुक्तेश्वर देवांगन, महामंत्री, सी, पी, देवांगन, प्रांतीय सचिव, तिलक यादव, कोषाध्यक्ष, उपस्थित थे।
कर्मचारियों की समस्याओं एवं पदोन्नति को लेकर मंत्री उमेश पटेल से मिला छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल
Related Posts
Add A Comment



















