रायपुर। विगत 03 माह से ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा लगातार पॉलिथीन के विरुध्द कार्यवाही की मांग की जा रही है, जिसके लिए संस्था द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनंसंपर्क अधिकारी शशीकान्त यदु ने बताया कि संस्था पॉलिथीन मुक्त रायपुर की मांग को लेकर विगत 25 दिनो से धरना स्थल पर सत्याग्रह कर रहा है जो कि 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
नये वर्ष 2022 मे अब संस्था सीधे नगर निगम टीम के साथ मिलकर पॉलिथीन के विरुध्द कार्यवाही करेगी एवं इस कार्यवाही को लगातार जारी रखने, बडे व्यापारियों, पॉलिथीन के थोक व्यापारियों एवं निर्माता, उत्पादकों पर कार्यवाही होने तक यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
आज प्रेस कांफ्रेस में संस्था द्वारा पॉलिथीन मुक्त रायपुर के मिशन हेतु लगातार लडाई जारी रहने की जानकारी प्रदान की गई जिसमें सस्था –
- निगम एवं पर्यावरण कर्मचारी के साथ मिलकर सीधी कार्यवाही।
- स्कूल/कॉलेजों में पॉलिथीन मुक्ति हेतु संकल्प अभियान।
- प्रत्येक शनिवार रायपुर के किसी भी एक बाजार में जन-जागरण नंगाडा रैली।
- घर-घर में मेंरा घर पॉलिथीन फ्री घर हेतु झोला व स्टीकर वितरण।
- विभिन्न सामाजिक संगठनो से निरंतर मीटींग करके पॉलिथीन प्रतिबंध का कार्य मुख्य होंगे।
प्रेस कांफ्रेस में मुख्य रूप से पी.के. साहु, मोहन वर्ल्यानी, एन. आर. नायडु, सुभाष साहू, सुनीता चंसोरिया, हरदीप कौर पुरबा, डॉ. गोपा शर्मा, डॉ. हितेश दीवान, आशीष शर्मा, गुरदीप सिंग टुटेजा, आर. बी. साहू, विनीत शर्मा, डॉ मनोज ठाकुर, उपस्थित रहें।


















