बीते साल बसपन का प्यार गाने से संगीत जगत में सुर्खियां बंटोरने वाले छत्तीसगढ़ का लाल सहदेव को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। और वो खबर यह है कि सहदेव को कई घंटों के बाद होश आया है। आपको बता दें कि सहदेव एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया था। सहदेव के फैंस को ये जानकर राहत मिलेगी कि सहदेव को कई घंटों बाद होश में आया है। सिर में गंभीर चोट आने से सहदेव बेहोशी की हालत में थे, वहीं अब होश में आने से परिजनों समेत डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बीते सप्ताह सहदेव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। सुकमा में उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। यहा निजी अस्पताल में सहदेव का इलाज चल रहा है। वहीं सहदेव की सलामती के लिए कई लोग दुआ कर रहे थे। वहीं अब फैंस की दुआ काम आई है। मालूम होगा कि सहदेव बादशाह के साथ भी ‘बसपन का प्यारÓ गाना गाया था। हादसे के बाद से बादशाह ने सहदेव के परिजनों से बात की। वहीं उनकी टीम रायपुर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930