मैनपुर। जिला पंचायत क्षेत्र क्र.10 की सदस्य एवं सभापति श्रीमती धनमती यादव ने अपने क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र लिखकर माँग की है। पत्र में श्रीमती साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र क्र.60 देवभोग क्षेत्र में चिकित्सक व्यवस्था बेहाल है। इस क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोग निवासरत है। क्षेत्र के लोग अपना प्राथमिक उपचार करवाने देवभोग सिविल अस्पताल लगभग 20 किमी जाते हैं। क्षेत्र के लोगों को छोटे मोटे इलाज जैसे सर्दी-खांसी, बुखार या अन्य किसी गंभीर बीमारी के लिए पखांजूर जाना पड़ता है जो कि इनकी मजबूरी है। गंभीर समस्या आना या फिर किसी की अचानक दुर्घटना हो तो उस घायल मरीज को जल्दी उपचार मिल नहीं पाता, क्योंकि धौराकोट में प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र न होने के कारण मरीज को देवभोग सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। जिनके पास वाहन हैं वो तो चले जाते हैं किन्तु जिनके पास ना हो वो नहीं जा पाते। ऐसे लोग बस एंबुलेंस का इंतजार करते हैं। देरी की वजह से मरीजों की जान जोखिम में आ जाती है। अगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलता है तो लोगों को इलाज जल्द मिल सकेगा। जिला पंचायत सभापति श्रीमती धनमती यादव ने कहा कि वाहन की कमी और एंबुलेंस की देरी के चलते लोगों की जान जोखिम में रहती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को परेशानी होती है। ये सब परेशानी अब बर्दाश्त नहीं होगी। हम सरकार से यही मांग करते हैं कि धौराकोट में प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र खोला जाए, जिससे अच्छे चिकित्सकों की नियुक्ति होगी और एंबुलेंस सेवा भी चालू होगी, साथ ही लोगों की परेशानी दूर होगी। श्रीमती यादव ने कहा कि धौराकोट में प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भड़कना नहीं पड़ेगा, चिकित्सा का संचार होगा, जिससे लोगों की परेशानी दूर होगी। जब लोगों को चिकित्सकों और एंबुलेंस सेवा की जरूरत होगी तब उन्हें मिल पाएगा। हमारा उद्देश्य लोगों की परेशानी कम करना है। स्वास्थ्य मंत्री से यही मांग है कि धौराकोट में प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र खोला जाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031