कहा जाता है कि दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के एक दूसरे के इच्छाओं और चाहतों को पूरा करना चाहता है, लेकिन कभी-कभी किसी की इच्छा ऐसी रहती है कि जिसे पूरा संभव नहीं रहता। एक शख्स अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ संबंध बनाते देखने की एक अजीब इच्छा थी, जिसे वे पूरा करने के लिए अपने सहकर्मी की मदद ली, और उसके साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के रेप का प्लान बनाया। कोर्ट ने सहकर्मी को 3 साल जेल की सजा सुनाई है। एक शख्स अपने एक सहकर्मी को अपनी पत्नी के साथ सेक्स करने के लिए घर ले आया। इस बात की भनक तक शख्स की पत्नी को नहीं लगी कि उसका पति ही उसका रेप कराना चाहता है। दंपति की शादी को 23 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन पति ने अपने इतने लंबे रिश्ते को एक रात में ही तार-तार कर दिया। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के रेप का प्लान बनाया। दो साल बाद जब मौका आया तो 48 वर्षीय पति ने अपने 45 वर्षीय साथी को अपने बेडरूम में बुलाया। व्यक्ति ने पहले ही पत्नी की शराब में बेहोशी की दवा मिला दी थी। जब दोनों बेडरूम में आए तो शख्स की 44 वर्षीय पत्नी आंखों पर पट्टी बांधकर बेहोश लेटी थी। जैसे ही अनजान शख्स ने औरत का रेप करने की कोशिश की, उसे होश आ गया और वो आदमी भाग गया। इस मामले में गुरुवार को सिंगापुर के हाई कोर्ट ने सहकर्मी, जो अब 47 वर्ष का है, को महिला के पति के साथ एक साजिश और रेप के प्रयास के लिए दोषी ठहराया। उसे तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मामले की सुनवाई कर रहे हाई कोर्ट को बताया गया कि साल 2015 में दोनों शख्स सहकर्मी बने। शख्स अपनी सेक्स लाइफ से जुड़ी सभी बातें अपने सहकर्मी के साझ करता था। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के साथ किसी दूसरे मर्द को सेक्स करते हुए देखने की इच्छा है। पति ने अपने सहकर्मी को अपनी पत्नी के साथ सेक्स को राजी कर लिया और 31 दिसंबर 2017 को उसे अपने घर पर बुलाया। पहले तो आरोपी खड़ा रहा, और पति ने बेहोश पत्नी से प्रेम किया। उसके बाद पति ने उसे अपनी पत्नी के पास जाने का संकेत दिया। इस दौरान महिला के बच्चे और नौकरानी घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। व्यक्ति ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। महिला को होश आने लगा और जब उसने महसूस किया कि एक अनजान आदमी उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है, तो उसने आंखों पर लगी पट्टी हटाने की कोशिश की। यह देखकर वो आदमी भाग गया। बाद में पता चला कि व्यक्ति को इरेक्टाइल डिसफंक्शन था। किसी तरह महिला ने व्यक्ति को ढूंढ निकाला और अपने पति और उसके दोस्त से कंफेशन लेटर लिखवाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930