एक महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट के ऊपर स्प्रे का इस्तेमाल कर दिया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीडि़त शख्स अब शायद कभी सेक्स नहीं कर पाएगा. असल में 45 साल का शख्स प्राइवेट पार्ट की कुछ समस्याओं से जूझ रहा था और पत्नी ने उसे ठीक करने के इरादे से उसके ऊपर दीवारों के गैप भरने वाले इंसुलेशन स्प्रे का प्रयोग कर दिया. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिका की है. पत्नी की हरकत की वजह से शख्स के प्राइवेट पार्ट में घाव भी हो गए. हालांकि, घटना के तीन हफ्ते बाद तक वह डॉक्टरों के पास नहीं पहुंचा और घाव के अपने आप ठीक हो जाने की उम्मीद करता रहा. इसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई. तीन हफ्ते तक ट्रीटमेंट शुरू नहीं होने की वजह से शख्स के घाव फैल गए. उसे पेशाब करने में भी दिक्कत आने लगी. पेशाब की जगह उसके शरीर से खून भी निकलने लगा. बाद में सर्जरी के जरिए शख्स के प्राइवेट पार्ट से इंसुलेशन मैटेरियल को निकाला गया. शख्स के इलाज के दौरान डॉक्टरों को perineal urethrostomyनाम की जटिल सर्जरी भी करनी पड़ी. हालांकि, सर्जरी के बाद शख्स रिकवर कर रहा है, लेकिन अभी उसे urethra की और सर्जरी कराने की जरूरत पड़ेगी. बता दें कि डॉक्टर अक्सर चेतावनी देते रहे हैं कि प्राइवेट पार्ट में किसी समस्या के लिए देर से अस्पताल जाना लोगों को भारी पड़ जाता है. हालांकि, कुछ लोग शर्म की वजह से शुरुआती वक्त में डॉक्टरों के पास जाने से कतराते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031