रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज किसानों को एक और बड़ी राहत दी है। सीएम ने किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तारीख को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब 31 जनवरी के बाद भी किसान धान बेच सकेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर संकेत दे चुके थे। सीएम ने कहा कि किसानों के हित में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। वहीं आज गोधन न्याय योजना की किश्त जारी करने के दौरान सीएम ने तारीख बढ़ाने की घोषणा की। भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तारीख एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि पहले 31 जनवरी तक धान खऱीदी की अंतिम तारीख़ थी। वहीं किसानों को एक सप्ताह का और समय मिल गया है।
Previous Articleरेप के आरोपी की दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हत्या
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















