Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: अगला सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर की अवधि वृष, सिंह समेत 5 राशि वालों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. ज्योतिष और बाबा वेंगा से जुड़ी प्रचलित भविष्यवाणियों के अनुसार, आने वाले सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर तक का समय इन राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन, परिवार, दांपत्य जीवन आदि से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत बताए जा रहे हैं. हालांकि, उनकी भविष्यवाणियों की प्रामाणिकता को लेकर अलग-अलग मत हैं और इन्हें लेकर कोई वैज्ञानिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है. फिर भी कई लोग उनकी कथित भविष्यवाणियों में काफी रुचि रखते हैं. दावा किया जा रहा है कि इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां एक एक करके दूर होती जाएंगी और कई प्रतिष्ठित लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा. आइए देखते हैं 21 से 27 सितंबर को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है…

वृषभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृष राशि वालों के लिए 21 से 27 सितंबर तक का समय कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है. आने वाले सप्ताह में लंबे समय से किसी सरकारी कार्य या दस्तावेज से जुड़ा मामला अटका हुआ है तो उसमें प्रगति होने की संभावना बताई जा रही है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को भी किसी अच्छी खबर की उम्मीद रहेगी. वहीं कारोबार में रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं और आर्थिक पक्ष मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं.

सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर की अवधि उपलब्धियों से भरा रहने की भविष्यवाणी की जा रही है. इस दौरान सिंह राशि वालों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन उनका सकारात्मक परिणाम भी मिल सकता है. वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखने की सलाह दी जाती है. इस सप्ताह सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. वहीं बिजनेस में चल रही समस्याएं भी इस सप्ताह खत्म होती जाएंगी और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.

तुला राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए अगले सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर में पुराने काम पूरे होने की संभावना जताई जा रही है. अगर किसी सरकारी कार्यालय से संबंधित काम लंबे समय से लंबित है तो उसमें आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी काफी बड़ी चिंता दूर होगी. तुला राशि वालों के परिवार में इस सप्ताह किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. तुला राशि वालों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.

वृश्चिक राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर का समय करियर के लिहाज से सकारात्मक बताया जा रहा है. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी से जुड़ी खबर मिल सकती है. वहीं कारोबार करने वालों को किसी पुराने सौदे या रुके हुए भुगतान से लाभ मिलने की संभावना है. आपका अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में राहत मिल सकती है. दांपत्य जीवन में अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे हैं तो बातचीत से स्थिति सामान्य होने के संकेत मिल रहे हैं.

मीन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए अगला सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर का समय कई मामलों में राहत देने वाला बताया जा रहा है. मीन राशि वालों की सरकारी कार्यों में आ रही अड़चनें कम हो सकती हैं और किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने की उम्मीद बन सकती है. अगर आप काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आने वाले सप्ताह में अवसर मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930