दुनिया से अभी कोरोना का कहर खत्म भी नहीं हुआ कि चीन के शोधकर्ताओं (Wuhan Scientists) के एक दावे ने नई दहशत फैला दी है। दरअसल शोधकर्ताओं का दावा है कि दुनिया में एक और नए वायरस नियोकोव (Neocov virus) का पता चला है, जो कि कोरोना (Corona) से भी ज्यादा खतरनाक है।

वुहान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह वायरस इंसान की कोशिकाओं में कोरोना वायरस की तरह ही दाखिल होता है। ये नया वायरस दक्षिण अफ्रीका में मिला है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इसे लेकर और अधिक स्टडी की जरूरत है।

चीनी रिसर्चर्स (Chinese researchers) ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ‘नियोकोव’ (Coronavirus Neocov) के फैलने और मौत की दर दोनों बहुत ज्यादा हैं। इस स्टडी के मुताबिक, इस नए वायरस से हर तीन में से एक संक्रमित की मौत होने का खतरा है। दक्षिण अफ्रीका में यह वायरस एक चमगादड़ में मिला है। यह वायरस सिर्फ जानवरों के बीच फैलने के लिए जाना जाता था। फिलहाल यह सिर्फ जानवरों के बीच फैल रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इंसानों में भी ये फैल सकता है। इससे पहले भी 2019 में जब चीन में दुनिया का पहला कोरोना केस (Corona cases) सामने आया था, तब भी कई रिपोर्ट्स में इसके चमगादड़ के जरिए ही इंसानों में फैलने की बात कही गई थी।

यह वायरस बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों के मामले में कोरोना की तरह ही है। यह 2012 से 2015 के दौरान मिडिल ईस्ट के देशों में फैला था। इससे हुए संक्रमण के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। वुहान यूनिवर्सिटी एंड द चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंस्टीट्यूट ऑफ बायोफिजिक्स के रिसर्चर्स ( Wuhan Scientists) का दावा है कि इस नए कोरोना वायरस (Corona) के इंसान तक पहुंचने के लिए इसमें बस एक म्यूटेशन की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वायरस की उत्पत्ति को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि, वायरस के जीनोम विश्लेषण के बाद यह माना जाता है कि इसकी उत्पति चमगादड़ों में हुई थी। बाद के समय में ऊंटों में फैल गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930