रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका सक्ती क्षेत्र के आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में पाम का पौधा लगाकर नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष सुषमा जयसवाल और उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा अग्रवाल ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा के लिए जनमानस को प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की योजना के तहत शक्ति के आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला को शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए चयन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, दिनेश शर्मा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सुश्री शशिकांता राठौर, मनहरण राठौर, गुलजार सिंह, विवेक सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30